Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homepunjabभ्रष्टाचार विरोधी मुहिम: 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर विजीलेंस द्वारा...

भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम: 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर विजीलेंस द्वारा रंगे हाथों काबू

भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी मुहिम को जारी रखते हुए पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज सीआईए स्टाफ जालंधर में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.) सुखराज सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी को अमृतसर की तहसील अजनाला के गांव सैदपुर कलां के निवासी, जो रेडीमेड कपड़ों की दुकान का मालिक है, की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, एस.आई. सुखराज सिंह ने उसके दामाद को एन डी पी एस एक्ट की धारा 21 के तहत 403 ग्राम हेरोइन से संबंधित मामले में उस समय गिरफ्तार किया था जब वह 18 मई, 2025 को जालंधर से तिरपालें खरीदने आया था। यह मामला पुलिस थाना डिवीजन नंबर 1 में दर्ज है।

रिमांड की अवधि के दौरान, उक्त एस.आई. ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके दामाद की गाड़ी और दो मोबाइल फोन उसके कब्जे में हैं, जिन्हें अभी केस प्रॉपर्टी के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया है, और वह यह सामान वापस करने का भरोसा देता है।

जब शिकायतकर्ता उक्त सामान लेने के लिए थाना गया, तो एस.आई. ने गाड़ी और मोबाइल वापस करने के बदले में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद वह 30,000 रुपये में तैयार हो गया। शिकायतकर्ता ने यह पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में उक्त एस.आई. को शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments