Monday, November 9, 2026
Google search engine
Homepunjabभ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो सहनशीलता: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा एस. डी. एम. का...

भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो सहनशीलता: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा एस. डी. एम. का स्टेनो 24 लाख रुपए नकदी सहित काबू

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के अंतर्गत एस. डी. एम. दफ्तर, ज़िला रायकोट, लुधियाना में तैनात स्टेनो जतिन्दर सिंह को 24,06,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष के तहत गिरफ़्तार किया है।
आज यहाँ यह जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी गाँव सुखाना, तहसील रायकोट, ज़िला लुधियाना के एक निवासी की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि एस. डी. एम. रायकोट और उसका स्टेनो जतिन्दर सिंह, निवासी गाँव नूरपुरा, तहसील जगराओं, आम लोगों के सरकारी काम करने के बदले लोगों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इस जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुये विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने मुलजिम स्टेनो जतिन्दर सिंह से पूछताछ की और उसके दफ़्तर की तलाशी के दौरान एक अलमारी में से 24 लाख 6 हज़ार रुपए की नकदी बरामद हुई। मुलजिम इस नकदी का ब्यौरा बताने में असफल रहा और विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसको गिरफ़्तार कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में केस दर्ज किया गया है और इस केस की आगे जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments