Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homedelhi'प्राइवेट स्कूल शिक्षा के मंदिर नहीं, माफिया के अड्डे बनते जा रहे',...

‘प्राइवेट स्कूल शिक्षा के मंदिर नहीं, माफिया के अड्डे बनते जा रहे’, रेखा सरकार पर भड़के मनीष सिसोदिया

एक्स पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि प्रशांत विहार के एक स्कूल में बच्चों को छुट्टी के बाद जबरन रोके रखा गया क्योंकि वे स्कूल वैन से नहीं आते। सिसोदिया ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की भाजपा सरकार को घेरा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री सीएम मनीष सिसोदिया ने प्राइवेट स्कूलों की बात करते हुए एक बार फिर रेखा सरकार को घेरा है। सिसोदिया का कहना है कि भाजपा सरकार मे प्राइवेट स्कूल माफिया के अड्डे बनते जा रहे हैं। आप नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर एक यूजर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

दरअसल, एक्स पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि प्रशांत विहार के एक स्कूल में बच्चों को छुट्टी के बाद जबरन रोके रखा गया क्योंकि वे स्कूल वैन से नहीं आते। जिसके बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘दिल्ली में छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छुट्टी के बाद स्कूल में रोककर रखने की सजा दी गई। इसलिए क्योंकि उनके माता-पिता स्कूल वैन के नाम पर प्राइवेट स्कूल की से लूट बचाना चाहते हैं और खुद उन्हें स्कूल छोड़ने आते हैं।’

आप नेता ने रेखा सरकार को घेरते हुए आगे लिखा, ‘भाजपा सरकार में दिल्ली के प्राइवेट स्कूल शिक्षा के मंदिर नहीं, माफिया के अड्डे बनते जा रहे हैं। बच्चों को डराकर, अभिभावकों को धमकाकर भाजपा कौन सी क्रांति लाना चाहती है? शर्म लिहाज या मानवता नाम को कोई चीज है दिल्ली की इस भाजपा सरकार में।’

Our Best Partners: https://vironlisenssikasinot.com/ gpay casino https://vironlisenssikasinot.com/ best google pay betting sites https://vironlisenssikasinot.com/ moon princess free play lucky jet algorithm crazy time result jogo do coelho ganhar dinheiro https://crazytime-bangladesh.com/bn/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments