Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeदेशTMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र से पूछे पांच सवाल, मीडिया-न्यायपालिका की...

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र से पूछे पांच सवाल, मीडिया-न्यायपालिका की चुप्पी पर जताई चिंता

पहलगाम आतंकी हमले के 55 दिनों के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार से पांच तीखे और बड़े सवाल पूछे है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में मुख्यधारा की मीडिया, न्यायापालिका और विपक्ष के नेताओं की चुप्पी को भी चिंताजनक बताया है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के 55 दिनों के बाद तृणमूल कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार से पांच सवाल पूछे हैं। साथ ही उन्होंने इस मामले में इस बात पर चिंता जताई कि न तो मुख्यधारा की मीडिया, न विपक्ष और न ही न्यायपालिका ने इस हमले पर कोई सवाल उठाया।

बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देशभर में तहलका मचा दिया था। पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। इसे 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।

बनर्जी ने केंद्र से पूछे सवाल
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने अब जाकर इस मामले में केंद्र सरकार से कुल पांच सवाल पूछे है। बनर्जी ने पहले सवाल के तौर पर पूछा कि आतंकी सीमा में कैसे घुसे?..बनर्जी ने कहा कि इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था का बावजूद चार आतंकी भारत में कैसे घुसे और उन्होंने कैसे इतने लोगों को मार डाला? इतनी बड़ी सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा?

दूसरा सवाल पेगासस के इस्तेमाल को लेकर
टीएमसी नेता ने अपने दूसरे सवाल के तौर पर पूछा कि आतंकी हमले के बाद पेगासस का इस्तेमाल आतंकी नेटवर्क पर क्यों नहीं किया गया?.. बनर्जी ने कहा कि जब सरकार विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और जजों के खिलाफ पेगासस जैसे जासूसी उपकरण का इस्तेमाल कर सकती है, तो आतंकियों के खिलाफ क्यों नहीं किया गया। इसके साथ ही बनर्जी ने सवाल किया कि अब तक आतंकियों पर क्या कार्रवाई की गई है? उन्होंने कहा कि जो आतंकी इस हमले में शामिल थे, उनके खिलाफ अब तक क्या कदम उठाए गए?

संघर्षविराम पर ट्रंप के दावे पर भी पूछे सवाल
बनर्जी ने संघर्षविराम को लेकर ट्रंप के दावे से संबंधित सवाल किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने भारत को सीजफायर के लिए राजी किया। क्या सरकार ने इसके जवाब में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी?, इसके अलावा अपने पांचवे सवाल में उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद का जिक्र किया। बनर्जी ने कहा कि जब पाकिस्तान भारत में हमलों को समर्थन देता है, तो उसे आर्थिक सहायता क्यों दी जाती है?

‘140 करोड़ भारतीय भावनाओं के साथ समझौता’
अपने बयान के अंत में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं के साथ समझौता किया गया है और यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि मैं एक जिम्मेदार नागरिक और जनप्रतिनिधि होने के नाते ये सवाल उठा रहा हूं क्योंकि देश की सुरक्षा और लोगों की जान से जुड़ा मुद्दा है।

Partners: nine casino lemon casino nine casino https://legzo77.com/ https://lemoncasinomagyar.com/ https://f1kasino.com/ lemon casino librabet amunra lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments