Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homedelhiदिल्ली में पैर पसार रहा कोरोना, एक और मरीज की मौत; जानें...

दिल्ली में पैर पसार रहा कोरोना, एक और मरीज की मौत; जानें अब तक कितने हैं एक्टिव केस

दिल्ली में आज सोमवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई है। अब तक राजधानी में कोरोना वायरस की वजह से 12 मरीजों ने दम तोड़ा है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। जिससे यहां मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। वहीं कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो 649 मरीज हैं। बीते रविवार को 33 नए मरीज सामने आए थे। अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2279 है। जबकि बीते रविवार को 158 मरीज ठीक हुए थे।

बीती 14 जून को कोरोना से दो महिलाओं सहित तीन की मौत

राजधानी में बीते शनिवार को कोरोना से दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में 57 वर्षीय महिला की कोराना से मौत हो गई। महिला को पहले से मधुमेह के साथ फेफड़े की बीमारी थी।

वहीं, मधुमेह व बीपी से पीड़ित 83 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। संक्रमण बढ़ने से उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इधर, मधुमेह और लीवर की बीमारी से पीड़ित 57 वर्षीय शख्स की भी कोरोना से संक्रमित होने से मौत हो गई।

ऐसे में अब तक 11 लोग दम तोड़ चुके हैं। हालांकि, संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या घटी है। राजधानी में कोरोना के कुल सक्रिय मरीज 682 हैं। शनिवार को 10 नए मरीज मिले। दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक 2121 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इनमें से 161 मरीज शनिवार को ठीक हुए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments