Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjab15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सफाई इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे...

15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सफाई इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के तहत नगर काउंसिल जलालाबाद, जिला फाजिल्का में तैनात सैनिटेशन इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जलालाबाद के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त इंस्पेक्टर ने शहर में उसके द्वारा किए गए सफाई कार्यों के बिल पास करने के बदले उससे 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन अनुरोध करने पर वह 15,000 रुपये लेने के लिए राज़ी हो गया।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस संबंध में नगर काउंसिल के उक्त कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोज़पुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

Partners: betting sider uden dansk licens bwin guthaben auf slots übertragen best zimpler gambling sites come vincere a crazy time nettikasinot 2024 skrill online casinos online casino beste einzahlungsbonus miglior bonus casino crazy time dove si trova paypal casinot
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments