Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomedelhiNew Delhi Railway Station : आठ मिनट से ज्यादा रोका वाहन तो...

New Delhi Railway Station : आठ मिनट से ज्यादा रोका वाहन तो लगेगा 50 रुपये का झटका, इसके बाद 200 … और फिर

इसके तहत यात्रियों को लेकर आने वाले वाहनों को पिक एंड ड्रॉप क्षेत्र में मात्र आठ मिनट ही रुकने दिया जाएगा। आठ मिनट से ज्यादा होने पर 50 रुपये लिए जाएंगे। यदि वाहन 15 से 30 मिनट तक रुकता तो 200 रुपये देना होगा।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर पिक एंड ड्राॅप क्षेत्र में 25 जून से पार्किंग कम एक्सेस कंट्रोल लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत यात्रियों को लेकर आने वाले वाहनों को पिक एंड ड्रॉप क्षेत्र में मात्र आठ मिनट ही रुकने दिया जाएगा। आठ मिनट से ज्यादा होने पर 50 रुपये लिए जाएंगे। यदि वाहन 15 से 30 मिनट तक रुकता तो 200 रुपये देना होगा। इससे ज्यादा होने पर वाहन को उठा लिया जाएगा साथ ही 500 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

रेलवे का दावा है कि पार्किंग कम एक्सेस कंट्रोल से स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर प्रवेश और निकास द्वार पर जाम की समस्या कम होगी। इससे रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहले यह व्यवस्था लागू थी लेकिन टेंडर समाप्त होने के बाद व्यवस्था बंद हो गई थी। अब यह व्यवस्था फिर से शुरू की गई है।

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यह व्यवस्था पहले से चल रही है। पहले कमर्शियल वाहनों से पिक एंड ड्राॅप पर भी शुल्क लिया जाता था। सिर्फ निजी वाहनों को पहले 8 मिनट की छूट थी, लेकिन अब हर वाहन के लिए पहले 8 मिनट तक छूट रहेगी। इससे ज्यादा समय तक रुकने पर शुल्क लागेगा। अधिकारियों का मानना है कि यह नई प्रणाली ट्रैफिक को सुचारू बनाएगी। साथ ही ड्रॉप लेन में गैर जरूरी रुकावटों को कम करेगी।

आठ मिनट में निकलना संभव नहीं
इस व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह व्यवस्था छोटे बैग वाले या बिना सामान वाले यात्रियों के लिए तो सही हो सकती है, लेकिन भारी सामान या बुजुर्ग यात्रियों के साथ आए लोग आठ मिनट के भीतर स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे। ऐसे में उनसे 50 और 200 रुपये लिए जाएंगे। एक कार में कई यात्री होते हैं। यात्री कार से उतरेंगे और फिर अपना सामान भी निकालेंगे। ऐसे में आठ मिनट के भीतर स्टेशन से निकलना संभव नहीं है।

 

 

Partners: https://lemoncasinomagyar.com/ casinoly https://ninecasinoceske.com/ verde casino nine casino casinozer nine casino smokace amunra lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments