Saturday, October 31, 2026
Google search engine
Homepunjabमोहिंद्र भगत द्वारा अधिकारियों को राज्य भर के सैनिक रैस्ट हाऊसों के...

मोहिंद्र भगत द्वारा अधिकारियों को राज्य भर के सैनिक रैस्ट हाऊसों के नवीनीकरण के काम में तेज़ी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए तेज़ी से काम कर रही है। इस वचनबद्धता के अनुसार, रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंद्र भगत ने पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में सीनियर अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में विभाग के अधीन चल रही योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति का जायज़ा लिया।

मीटिंग के दौरान, रक्षा सेवा कल्याण विभाग के डायरैक्टर ब्रिगेडियर भुपिन्दर सिंह ढिल्लों (सेवामुक्त) द्वारा मंत्री को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों के अधीन हुई प्रगति पर विस्तार से अवगत करवाया गया।

श्री भगत ने अधिकारियों को सभी भलाई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को यकीनी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ज़िला प्रशासन की तरफ से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से सम्बन्धित सभी कामों को और ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मंत्री ने विभाग को राज्य भर के सैनिक रैस्ट हाऊसों के नवीनीकरण के काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मंतव्य के लिए फंडों की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने आधिकारियों को हिदायत की कि पंजाब सरकार द्वारा चलाईं जा रही विभिन्न भलाई स्कीमों संबंधी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाये जिससे वह इन स्कीमों का पूरा लाभ ले सकें।

मीटिंग के दौरान ब्रिगेडियर भुपिन्दर सिंह ढिल्लों (सेवामुक्त) और अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments