Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homepunjabएन. ए. एस. 2024 में पंजाब द्वारा शानदार प्रदर्शन: देश भर में...

एन. ए. एस. 2024 में पंजाब द्वारा शानदार प्रदर्शन: देश भर में रहा अग्रणी

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा मानक शिक्षा प्रदान करने की वचनबद्धता के अंतर्गत किये जा रहे यत्नों स्वरूप पंजाब ने नेशनल ऐचीवमैंट सर्वे ( एन. ए. एस.) 2024 में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये सर्वाेच्च स्थान हासिल किया है।

एन. ए. एस. विद्यार्थियों की शैक्षिक प्राप्तियों का मूल्यांकन करने के लिए भारत का सबसे भरोसेमन्द और प्रतिष्ठित सर्वेक्षण है। इसमें समूचे शिक्षा नतीजों का मूल्यांकन करने के लिए तीसरी, छटी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।

एन. ए. एस. (परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण) में पंजाब की प्रभावशाली रैंकिंग पर खुशी प्रकटाते हुये स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब ने तीसरी कक्षा की रैंकिंग में 80 अंकों के साथ हिमाचल प्रदेश (74) और केरला ( 73) को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया है।

उन्होंने आगे बताया कि छटी कक्षा के लिए पंजाब और केरला 67- 67 अंकों के साथ सांझे तौर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्य रहे हैं। इसके साथ ही 9वीं कक्षा की रैंकिंग में पंजाब ने 57 अंकों के साथ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया।

एन. सी. ई. आर. टी. द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग के साथ दिसंबर 2024 में यह देश व्यापक सर्वेक्षण करवाया गया जिससे सीखने के नतीजों का मूल्यांकन करने और आगामी सुधार वाले क्षेत्रों की पहचान की जा सके, जिसमें देश भर से हज़ारों की संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

स. बैंस ने कहा कि एन. ए. एस. 2024 में पंजाब का शानदार प्रदर्शन मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के मानक शिक्षा को यकीनी बनाने और विद्यार्थियों के सीखने के नतीजों को बेहतर बनाने के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार इस सफलता को जारी रखेगी और विद्यार्थियों को सबसे बढ़िया शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा प्रणाली के मानकों को और ऊँचा उठाने के लिए प्रयत्न जारी रखेगी।

स्कूल शिक्षा विभाग की शानदार प्राप्तियों पर रौशनी डालते हुये शिक्षा मंत्री स. बैंस ने बताया कि इस साल सरकारी स्कूलों के 845 विद्यार्थियों ने प्रभावशाली मुकाबले वाली राष्ट्रीय योग्यता- कम- प्रवेश परीक्षा (नीट) में क्वालीफायी किया जबकि 265 विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा ( जे. ई. ई.) मेनज़ सफलतापूर्वक पास की, जोकि विभाग की अकादमिक उत्कृष्टता को उत्साहित करने और देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दर्शाती है। बताने योग्य है कि पंजाब सरकार के लिए शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता वाला क्षेत्र है।

Partners: book of ra 10 deluxe casino ohne 1 € limit bet365 Casino NL sweet bonanza spiele gluepay casino auszahlung ohne verifizierung BC.Game Casino casino uden dansk licens online casino paypal bonuspelit
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments