Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homepunjabसंजीव अरोड़ा पंजाब के नए मंत्री बने, मान सरकार में मिली इन...

संजीव अरोड़ा पंजाब के नए मंत्री बने, मान सरकार में मिली इन विभागों की जिम्मेदारी, मंत्री धालीवाल की कैबिनेट से छुट्‌टी

राज्यसभा छोड़कर लुधियाना वेस्ट से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कैबिनेट मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित सभी कैबिनेट के मंत्री, विधायक आदि राजभवन में मौजूद थे।

संजीव अरोड़ा ने भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 17वें मंत्री के रूप में शपथ ली है। आप सरकार के करीब साढ़े 3 साल के कार्यकाल में यह 7वां कैबिनेट विस्तार है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से NRI मामले का विभाग वापस लेकर संजीव अरोड़ा को उद्योग और NRI मामले का विभाग सौंपा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, धालीवाल की कैबिनेट से छुट्‌टी हो गई है। उनसे इस्तीफा मांगा गया है। इस पर जालंधर के विधायक मोहिंदर भगत ने बताया है कि कुलदीप शपथ समारोह में नहीं थे। विभागों का जल्द ऐलान किया जाएगा। पंजाब सरकार ने सितंबर 2024 में आखिरी बार कैबिनेट विस्तार किया था। इस दौरान हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। जबकि बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्मशंकर जिंपा और अनमोल गगन मान की छुट्‌टी हुई थी।

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी नेता और उद्योगपति संजीव अरोड़ा ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ को सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। अरोड़ा अप्रैल 2022 में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और उनका कार्यकाल अप्रैल 2028 तक का था। अरोड़ा के इस्तीफे के साथ ही उनके पंजाब कैबिनेट में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में अब कुल 17 मंत्री हो जाएंगे, जिसमें खुद मान भी शामिल हैं। नियमों के अनुसार, राज्य सरकार में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन पार्टी ने एक पद फिलहाल खाली रखने का फैसला किया है।

Partners: https://ninecasinoceske.com/ https://es-wazamba.com/ lemon casino verde casino stelario casinoly nine casino https://ninecasinoit.com/ amunra lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments