Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homepunjabमुख्यमंत्री ने नए मंत्री को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने नए मंत्री को दी बधाई

पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पंजाब राज भवन में एक सादे लेकिन प्रभावशाली समारोह के दौरान संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्यपाल की अनुमति से समारोह की कार्यवाही संचालित की। शपथ लेने के बाद संजीव अरोड़ा ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिस पर राज्यपाल ने भी हस्ताक्षर किए।

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरजोत बैंस, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. बलजीत कौर, हरदीप सिंह मुंडियां, महिंदर भगत, डॉ. रवजोत सिंह, बरिंदर गोयल, लालजीत सिंह भुल्लर, लाल चंद कटारूचक, गुरमीत सिंह खुड्डियां तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह में विभिन्न विधायक, पार्टी नेता, सिविल एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा नव नियुक्त मंत्री के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे।

Partners: casino uden indbetaling thrillz deutsche casino ohne einzahlung book of ra vincita massima dansk licens spil casinon utan licens trustly online casino uden om rofus neue online casinos ohne einzahlung fishing frenzy big win casinos ohne lizenz betrugstest
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments