Saturday, November 7, 2026
Google search engine
Homepunjabअनुसूचित जातियों की भलाई हेतु डॉ. बलजीत कौर द्वारा पंजाब अनुसूचित जाति,...

अनुसूचित जातियों की भलाई हेतु डॉ. बलजीत कौर द्वारा पंजाब अनुसूचित जाति, भूमि विकास और वित्त निगम को योजनाओं की पहुंच ज़रूरतमंदों तक सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री स भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और अनुसूचित जातियों की तरक्की व कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। यह बात सामाजिक न्याय, अधिकारिता व अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब सिविल सचिवालय में कही।

डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम (पी एस सी एल डी एफ सी ) के डायरेक्टर श्री रविंदर हंस के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि निगम की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुँचे।

निदेशक रविंदर हंस ने बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बड़ी संख्या में जरूरत मंद परिवारो द्वारा सरकारी स्कीमों का लाभ लिया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सुझाव दिया कि हर ज़िले में विशेष कैंप लगाकर लाभार्थियों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान निगम में कर्मचारियों की कमी,अधिकारियों को आ रही प्रशासनिक चुनौतियों व लंबित मामलों की जानकारी भी दी गई।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सभी मुद्दों को ध्यान से सुनने के बाद मौके पर ही तत्परता से आवश्यक निर्देश जारी किए और भरोसा दिलाया कि बाकी समस्याओं का भी शीघ्र समाधान होगा। उन्होंने एससी कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन को और तेज़ व प्रभावी बनाने पर बल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments