Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homepunjabशहीद ऊधम सिंह को सुनाम में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे अरविंद केजरीवाल और...

शहीद ऊधम सिंह को सुनाम में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रधान श्री अमन अरोड़ा ने आज नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें पंजाब सरकार द्वारा 31 जुलाई को सुनाम में आयोजित किए जा रहे शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस समारोह में शामिल होने और इस महान शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए आमंत्रित किया।

श्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने श्री केजरीवाल को शहीद ऊधम सिंह के बलिदान की ऐतिहासिक महत्ता से अवगत करवाया और बताया कि इस अवसर पर पंजाब सरकार एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जो इस महान क्रांतिकारी को सम्मान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक दविंदर सिंह लाडी ढोस, फौजा सिंह सरारी, रजनीश दहिया, गुरलाल घनौर, जगदीप गोल्डी कम्बोज, मुहम्मद जमील उर रहमान, राजिंदरपाल कौर छीना, नीना मित्तल, नरेश कटारिया, नरिंदर कौर भराज, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और पंजाब बी.सी. कमीशन के चेयरमैन डॉ. मलकीत सिंह थिंद शामिल थे।

श्री अमन अरोड़ा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक को बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार शहीद ऊधम सिंह की जन्मभूमि सुनाम ऊधम सिंह वाला में यह राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करेगी।
उन्होंने कहा कि यह वही ऊधम सिंह हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए लंदन जाकर माइकल ओ’डायर को मौत के घाट उतारा, और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई प्रेरणा दी।
इसलिए उनका शहादत दिवस पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाना आवश्यक है।

श्री अरविंद केजरीवाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु अवश्य उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर श्री अमन अरोड़ा ने केजरीवाल को शहीद ऊधम सिंह की तस्वीर स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की और उनका धन्यवाद किया।
उन्होंने यह भी कहा कि इस अवसर पर पंजाब सरकार सुनाम क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांगों को भी पूरा करेगी, जिससे इस आयोजन को न केवल श्रद्धांजलि, बल्कि विकास से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments