Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homepunjabतरनतारन उपचुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, अकाली दल के दिग्गज...

तरनतारन उपचुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, अकाली दल के दिग्गज नेता हरमीत संधू आप में शामिल

पंजाब की सियासत में चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए शिरोमणि अकाली दल के कद्दावर नेता और तरनतारन से तीन बार विधायक रह चुके हरमीत सिंह संधू मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस राजनीतिक घटनाक्रम को सीधे तौर पर तरनतारन सीट पर होने वाले उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

तरनतारन विधानसभा सीट ‘आप’ विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के आकस्मिक निधन के कारण खाली हुई है। अब यहां जल्द ही उपचुनाव होने हैं। ऐसे में, हरमीत संधू जैसे मजबूत स्थानीय नेता का पार्टी में आना AAP के लिए एक बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी उन्हें उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है।

हरमीत सिंह संधू तरनतारन की राजनीति का एक बड़ा चेहरा रहे हैं। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीता। हालांकि, 2017 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वह अकाली दल के उम्मीदवार थे, लेकिन उन्हें ‘आप’ के डॉ. कश्मीर सिंह सोहल से हारकर दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अकाली दल से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उनके ‘आप’ में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments