Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
Homepunjabकिसानों को एकड़ के आधार पर मुआवजा देने का फैसला किसानों को...

किसानों को एकड़ के आधार पर मुआवजा देने का फैसला किसानों को मूर्ख बनाने की एक चाल: वडिंग

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज आम आदमी पार्टी सरकार पर किसानों को मुआवज़ा देने का वादा करके उन्हें ठगने का आरोप लगाया। क्षेत्र के विकास होने तक किसानों को एकड़ के आधार पर मुआवज़ा देने के सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, राजा वडिंग ने कहा कि यह आप सरकार द्वारा किसानों को मूर्ख बनाने की एक भ्रामक चाल है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “किसान लालच में नहीं आएंगे।”

उन्होंने कहा, “ जब सरकार के पास अपने रोज़मर्रा के काम चलाने, वेतन देने या हर महिला को वादा किये गये एक हज़ार रुपये देने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है, तो वह किसानों को देने के लिए पैसा कहां से लायेगी?”

राजा वडिंग ने चेतावनी देते हुए कहा, “ यह किसानों को धोखा देने और उन्हें जाल में फंसाने की एक चाल है।” सरकार से नीति वापस लेने की अपनी अपील दोहराते हुए राजा वडिंग ने पूछा कि जब लैंड पूलिंग की कोई ज़रूरत ही नहीं थी और न ही किसान अपनी ज़मीन देने को तैयार थे, तो इसका क्या मतलब था? उन्होंने सरकार से कहा कि या तो आप नीति वापस लें या किसानों और हमारे प्रतिरोध का सामना करें। साथ ही, उन्होंने सरकार द्वारा किसानों की ज़मीन जबरन हड़पने की कोशिश के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी के समर्थन को दोहराया।

Our Best Partners: https://uusinnettikasinot.com/ nye danske casinoer melhor horário para jogar fortune touro aviator hack apk super nopea melhores horarios fortune mouse jogos de minas que ganha dinheiro kaikki uudet nettikasinot paynplay siirto-sovellus
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments