Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनअभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में...

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में FIR दर्ज

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा, एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत जुहू निवासी व्यवसायी दीपक कोठारी ने दर्ज कराई है, जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। कोठारी का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए धोखाधड़ी की। यह कंपनी होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करती थी, जो अब बंद हो चुकी है।

कोठारी के अनुसार, साल 2015 में राजेश आर्य नामक व्यक्ति ने उनका परिचय शिल्पा और राज से कराया, जो उस समय कंपनी के प्रमुख शेयरधारक थे। आरोप है कि दोनों ने बिजनेस बढ़ाने के नाम पर 75 करोड़ रुपए के लोन की मांग की, लेकिन बाद में इसे निवेश के रूप में लेने की बात कही। कोठारी को 12 प्रतिशत ब्याज के साथ मासिक रिटर्न और मूलधन लौटाने का वादा किया गया।

कोठारी ने अप्रैल 2015 में 31 करोड़ रुपए और सितंबर 2015 में 28 करोड़ रुपए कंपनी में निवेश किए। हालांकि, साल 2016 में शिल्पा ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि राज कुंद्रा ने व्यक्तिगत गारंटी दी थी। कोठारी को बाद में पता चला कि साल 2017 में कंपनी के खिलाफ एक समझौते की चूक के कारण दिवालियापन की कार्यवाही शुरू हो गई थी। उनका दावा है कि उनके निवेश का पैसा बिजनेस में इस्तेमाल न होकर निजी खर्चों में उड़ा दिया गया।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आर्थिक अपराध शाखा अब इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Partners: https://legzo77.com/ lemon casino nine casino https://lemoncasino77.com/ hillo casino kotiutus kestää casinoly verde casino lemon casino unique casino lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments