Sunday, November 8, 2026
Google search engine
Homeदेशदेश के इस राज्य में फैली ‘रहस्यमय बीमारी’, देखते ही देखते चली...

देश के इस राज्य में फैली ‘रहस्यमय बीमारी’, देखते ही देखते चली गई 20 लोगों की जान; आपातकाल घोषित

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुंटूर जिले के एक गांव में स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की और यां दो महीनों में कम से कम 20 लोगों की ‘रहस्यमय बीमारी’ से मौत हो गई। सरकार ने यहां जाँच के लिए उच्च-स्तरीय चिकित्सा दल भेजे हैं।स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. रघुनंदन के नेतृत्व में एक टीम ने गहन जांच के लिए तुराकापालेम गांव का दौरा किया है।

जाच ​​जारी रहने के दौरान, अधिकारियों को मेलियोइडोसिस नामक एक जीवाणु संक्रमण का संदेह है। यह संदेह प्रारंभिक प्रयोगशाला रिपोर्टों पर आधारित है, जिनमें ग्रामीणों में इस संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि हुई है।

मेलियोइडोसिस एक गंभीर जीवाणु संक्रमण है
मेलियोइडोसिस एक गंभीर जीवाणु संक्रमण है जो बर्कहोल्डेरिया स्यूडोमैली नामक जीवाणु के कारण होता है, जो आमतौर पर मिट्टी और रुके हुए पानी में पाया जाता है, खासकर मानसून और बाढ़ के मौसम में। हालांकि इसका इलाज एंटीबायोटिक दवाओं के लंबे कोर्स से संभव है, लेकिन समय पर निदान बेहद जरूरी है।

2,500 निवासियों की व्यापक स्वास्थ्य जांच का आदेश
सभी 2,500 निवासियों की व्यापक स्वास्थ्य जांच का आदेश दिया गया है, जिसमें गुर्दे की कार्यप्रणाली, रक्तचाप और रक्त शर्करा के स्तर की जांच शामिल है, क्योंकि मेलियोइडोसिस मधुमेह जैसी पहले से मौजूद बीमारियों वाले व्यक्तियों को प्रभावित करता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments