Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
Homeदेशपंजाबः बाढ़ में जान गंवाने वाले मृतकों के पारिवारिक सदस्यों को मिलेगी...

पंजाबः बाढ़ में जान गंवाने वाले मृतकों के पारिवारिक सदस्यों को मिलेगी स्थायी नौकरी

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के चांसलर अशोक मित्तल ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले 43 व्यक्तियों के पारिवारिक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की घोषणा की है। इससे पहले, अशोक मित्तल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में 20 लाख रुपये का योगदान दिया था। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अशोक मित्तल ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया जिसने राज्य के लगभग हर कोने को प्रभावित किया और इसे दशकों में पंजाब में आयी सबसे भयानक आपदाओं में से एक बताया।

मित्तल ने 43 पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उन्हें “इस आपदा के शहीद” बताया और उनके परिवारों को आश्वासन दिया कि उन्हें इस दुख की घड़ी में अकेले नहीं छोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा किसी भी संकट के दौरान, देश या दुनिया में कहीं भी, देश के साथ खड़ा होने वाला सबसे पहला राज्य रहा है। अब, समय आ गया है कि हम एक समुदाय के रूप में पंजाब और अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़े हों। उन्होंने कहा कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी 43 शोकग्रस्त परिवारों के एक-एक सदस्य को उसकी योग्यता के आधार पर पक्की नौकरी देगी। हम सभी प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे, पर मीडिया के माध्यम से “मैं यह अपील भी करता हूं कि जिन परिवारों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है, वे स्वयं आगे आयें, ताकि उन्हें तत्काल सहायता प्रदान की जा सके।”

Partners: https://fr-uniquecasino.com/ casinozer f1 casino nine casino https://legzo77.com/ nine casino https://casinolygreek.com/ https://smokace-de.com/ unique casino stelario
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments