Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब के उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री रंगला पंजाब...

पंजाब के उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये के चेक सौंपे

कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब के 2,300 गांव भीषण बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिससे 20 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई और पाँच लाख एकड़ क्षेत्र में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बाढ़ के कारण 56 लोगों की जान गई और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए हैं। इसके अलावा 3,200 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए, 19 कॉलेज मलबे में तब्दील हो गए, 1,400 क्लीनिक और अस्पतालों को भारी नुकसान हुआ, 8,500 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गईं और 2,500 पुल ढह गए। उन्होंने आगे बताया कि कुल नुकसान का अनुमान लगभग 14,000 करोड़ रुपये है, लेकिन वास्तविक आंकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं।

मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के उद्योगपतियों ने इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में पंजाबियों के पुनर्वास के लिए विशेष सहयोग दिया है और पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में खुले दिल से योगदान किया है। इस पहल के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने स्वयं भी बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत और पुनर्वास हेतु 50 लाख रुपये दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि उद्योगपतियों ने आज बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत और पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री पंजाब को अपना योगदान सौंपा है। इस संबंध में उद्योगपतियों -मोंटी कार्लाे ग्रुप के श्री कमल ओसवाल ने 1 करोड़ रुपये, हैप्पी फोर्जिंग की श्रीमती मेघा गर्ग ने 1 करोड़ रुपये, सीगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के श्री एम.पी. सहगल ने 50 लाख रुपये, ऑक्टेव अपैरल्स के श्री अभिषेक अरोड़ा ने 50 लाख रुपये, वर्धमान स्पिनिंग मिल्स के श्री नीरज जैन ने 50 लाख रुपये, ट्राइडेंट ग्रुप के श्री दीपक नंदा ने 50 लाख रुपये, जी.बी. रियल्टी के श्री गुरविंदर भट्टी ने 25 लाख रुपये, बैक्टर फूड्स, करीमिका के श्री परवीन गोयल ने 20 लाख रुपये, एरी सुदाना स्पिनिंग मिल्स के श्री सिद्धार्थ खन्ना ने 20 लाख रुपये, रॉकमैन फाउंडेशन के श्री सुमन मुंजल ने 10 लाख रुपये, सी.आई.सी.यू. अध्यक्ष श्री उपकार सिंह आहूजा ने 5 लाख रुपये और रालसन के श्री संजीव पाहवा ने बाढ़ प्रभावित लोगों और उनके राहत कार्यों हेतु 2.5 लाख रुपये का योगदान दिया है।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि उद्योगपति पंजाब की भलाई के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने उद्योगपतियों द्वारा मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और बाकी उद्यमियों से भी इस नेक कार्य के समर्थन में आगे आने की अपील की।

Partners: lemon casino no deposit lemon casino https://lemoncasinomagyar.com/ https://lemoncasinomagyar.com/ sportuna https://uniquecasinoes.com/ casinozer https://verdecasinoitalia.com/ stelario https://amunraitalia.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments