Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनअनुपम खेर ने शेयर किया पहली ड्राइविंग का अनुभव, फैंस ने दिए...

अनुपम खेर ने शेयर किया पहली ड्राइविंग का अनुभव, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। एक्टर अपने 7.4 मिलियन फैंस के साथ रोजाना कुछ ना कुछ शेयर करते हैं।

हाल ही में उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और उनके साथ ढेर सारी फोटोज भी क्लिक कराई थी, लेकिन अब उन्होंने अपना पहला ड्राइविंग वीडियो पोस्ट किया है, जहां उन्होंने अपनी ड्राइविंग स्किल और रास्तों के बारे में बात की।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे बहुत संभलकर गाड़ी चला रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्होंने पहली बार खुद से ड्राइविंग की है। उनके चेहरे के पर तनाव स्पष्ट नजर आ रहा है। वीडियो पोस्ट कर अनुपम ने लिखा, “मेरी पहली ड्राइविंग पोस्ट! जय हो! ‘अगर आपको नहीं पता कि आप कहाँ जा रहे हैं, तो कोई भी रास्ता आपको वहाँ पहुँचा देगा।’ ”

कैप्शन से साफ है कि एक्टर पहली बार कार ड्राइव कर रहे हैं, लेकिन वे अकेले नहीं हैं, उनके साथ हरमन डिसूजा हैं। वीडियो देखकर फैंस भी अनुपम खेर का हौसला बढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ड्राइविंग के दौरान पूरा फोकस चाहिए, खेर साहब, ध्यान से चलाइए।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “कहा जा रहे हो सर, मैं रास्ता बता देता हूं।”

इससे पहले अनुपम खेर ने अपनी चौथी किताब ‘डिफरेंट बट नो लेस’ का पोस्ट डाला था। एक्टर की नई किताब एक युवा ऑटिस्टिक लड़की की कहानी है, जो सभी चुनौतियों को पार कर अपनी प्रतिभा के बलबूते पर पहचान बनाती है। अनुपम खेर ऑटिस्टिक बीमारी को करीब से समझते हैं, क्योंकि उनकी भांजी तन्वी ऑटिज्म से पीड़ित हैं लेकिन गाने की प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। तन्वी बहुत अच्छा गाती हैं। अनुपम ने तन्वी के साथ कई सिंगिंग वीडियो पोस्ट किए हैं। इसके साथ ही तन्वी से ही प्रेरणा लेकर उन्होंने ‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म भी बनाई, जिसे सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है।

पहले फिल्म को ‘सैयारा’ के साथ रिलीज किया गया था, लेकिन सैयारा की सफलता के पीछे तन्वी कहीं छिप गई। एक्टर को इस बात का अफसोस हुआ था। उन्होंने कहा कि ‘तन्वी द ग्रेट’ जैसी फिल्में समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे में कहानी को घर-घर पहुंचाने के लिए फिल्म को दोबारा पर्दे पर लाया गया है।

Partners: casinozer wazamba amunra wazamba lemon casino https://lemoncasino77.com/ nine casino librabet αξιολογήσεις wazamba casino https://lemoncasinomagyar.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments