सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर वे 140 करोड़ भारतीयों को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने 550 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में मिलाने का असंभव लगने वाला कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।
Stay away from things that weaken the unity of the country,’ said PM Modi at the National Unity Day event : राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज करोड़ों लोगों ने एकता की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए जो देश की एकता को मजबूत करें, और हर नागरिक को उन विचारों और कार्यों से दूर रहना चाहिए जो एकता को कमजोर करते हैं। यह हमारे देश के लिए समय की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिस प्रकार हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं, उसी तरह एकता दिवस का भी हमारे जीवन में विशेष महत्व है। यह दिन प्रेरणा और गर्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एकता नगर में एकता मॉल, एकता गार्डन और एकता के सूत्र को सशक्त करने वाले कई प्रतीक दिखाई देते हैं। देशभर में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में करोड़ों भारतीयों का उत्साह नए भारत की संकल्प शक्ति को दर्शाता है।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यहां हुए कार्यक्रमों और कल शाम की शानदार प्रस्तुतियों में भारत की परंपरा, वर्तमान का परिश्रम और भविष्य की झलक एक साथ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का मानना था कि हमें इतिहास लिखने में समय नहीं गंवाना चाहिए, बल्कि इतिहास बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। उनकी नीतियों और निर्णयों ने देश के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।


