Thursday, October 29, 2026
Google search engine
Homeदेशदिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में बड़ी खराबी, 100 से ज्यादा उड़ानें...

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में बड़ी खराबी, 100 से ज्यादा उड़ानें लेट, हजारों यात्री फंसे

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी आ गई। इस गड़बड़ी के कारण एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एटीसी सिस्टम में आई इस समस्या की वजह से 100 से ज्यादा उड़ानों की आवाजाही में देरी हुई है, जिससे हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया, “एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी दिक्कत की वजह से IGI एयरपोर्ट पर विमान संचालन में देरी हो रही है।”

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि समस्या को दूर करने के लिए टीमें सक्रियता से काम कर रही हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जाहिर करते हुए, उन्हें अपनी संबंधित एयरलाइंस के साथ संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो ने भी ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि एटीसी सिस्टम में तकनीकी दिक्कत के कारण विमान संचालन में देरी हो रही है।

कंपनी ने बताया कि इस समस्या का असर सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के कई अन्य एयरपोर्ट पर भी पड़ा है। इंडिगो ने कहा कि जमीन पर मौजूद और विमान में सवार हो चुके यात्रियों को भी अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। एयरलाइन ने आश्वासन दिया कि उनका क्रू और ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की पूरी मदद कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments