Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
Homeदेशनए साल के पहले दिन ही लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर...

नए साल के पहले दिन ही लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम; जानें आपके शहर में क्या होंगे नए रेट

 नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 111 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत पर पड़ेगा।

Inflation hit on the first day of the new year, with LPG cylinder prices rising; find out what the new rates will be in your city : कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1691.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1580.50 रुपये था। कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1795 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 1684 रुपये थी। मुंबई में अब कमर्शियल सिलेंडर 1642.50 रुपये का मिलेगा, जो पहले 1531 रुपये में उपलब्ध था।

हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने साफ किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत दी गई है। देश के अधिकांश शहरों में घरेलू रसोई गैस की कीमतें 850 रुपये से 960 रुपये के बीच बनी हुई हैं। वर्तमान में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये में उपलब्ध है।

Partners: wazamba verde casino https://verdecasinolt.com/ lemon casino https://verdecasinoitalia.com/ casinozer. com https://ninekasyno.com/ amunra https://lemoncasino77.com/ https://legzo77.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments