Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homeदेशधुरंधर से नही टकराएंगे “डकैत”, अदिवि शेष ने अपनी फिल्म की नई...

धुरंधर से नही टकराएंगे “डकैत”, अदिवि शेष ने अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट का किया ऐलान

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डकैत’ अब 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसका नया रिलीज़ डेट कंफर्म हो चुका है। इस बदलाव के पीछे कारण यह है कि फिल्म को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी फिल्मों के साथ टक्कर से बचने के लिए इस तारीख को चुना गया है।

‘डकैत’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन शेनिल देव ने किया है और फिल्म का कहानी और स्क्रीनप्ले भी अदिवि शेष और शेनिल देव ने मिलकर लिखा है। फिल्म में अदिवि शेष मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने फिल्म को को-राइट भी किया है। साथ ही, मृणाल ठाकुर भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं, और फिल्म में निर्देशक अनुराग कश्यप भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अदिवि शेष ने फिल्म के आखिरी शेड्यूल को पूरा करने के बाद अपने विचार साझा करते हुए कहा, “यह फिल्म मेरे लिए केवल एक प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि एक यात्रा रही है जो शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण थी। अब जब हम फिल्म के रिलीज़ की ओर बढ़ रहे हैं, तो मुझे गर्व और आभार महसूस हो रहा है कि पूरी टीम ने इस कहानी में विश्वास किया।”

Partners: lemon casino lemon casino https://winnerz-se.com/ https://amunrafr.com/ https://smokace-de.com/ https://lemoncasino77.com/ unique casino legzo amunra https://lemoncasinomagyar.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments