Friday, March 20, 2026
Google search engine
HomeदेशBihar politics: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर हंगामा, 31 साल पुराने मामले...

Bihar politics: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर हंगामा, 31 साल पुराने मामले में कार्रवाई

बिहार की सियासत में इस वक्त काफी ज्यादा हलचल मची हुई है…दरअसल,पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.यह गिरफ्तारी 31 साल पुराने एक मामले में हुई है, जिसमें पप्पू यादव पर आरोप है कि उन्होंने 1995 में पटना में एक मकान पर अवैध कब्जा किया था. कोर्ट ने इस मामले में पप्पू यादव को कई बार समन भेजा था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए थे. इसके बाद कोर्ट ने उनकी संपत्ति कुर्क करने और गिरफ्तारी का आदेश दिया.

गिरफ्तारी के बाद, पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या होगा. उन्होंने कहा कि नीट छात्रा के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की वजह से उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है. पप्पू यादव ने यह भी कहा कि वह फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन झुकने वाले नहीं हैं. उन्होंने अपनी हत्या की भी आशंका जताई है.

इस मामले में आरोप है कि पप्पू यादव ने किराए के मकान में अपना दफ्तर खोला और बाद में उस पर कब्जा कर लिया. मकान मालिक विनोद बिहारी लाल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई थी.31 वर्षों से यह मामला लंबित था और अब पुलिस ने इसे फिर से खोला है.

Partners: https://casinolygreek.com/ https://casinolygreek.com/ casinoloy casino login lemon casino lemon casino kody promocyjne 2024 https://ninecasinoceske.com/ https://f1kasino.com/ nine casino wazamba stelario
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments