Thursday, March 19, 2026
Google search engine
Homeदेशभारत के एक और टैंकर ने पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, UAE...

भारत के एक और टैंकर ने पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, UAE से 80,800 मिट्रिक कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे संवेदनशील समुद्री मार्ग से गुजरते हुए भारत का एक और महत्वपूर्ण कच्चा तेल टैंकर सुरक्षित रूप से गुजरात पहुंच गया है। भारतीय ध्वज वाला जहाज ‘जग लाडकी’ यूएई के फुजैराह पोर्ट से करीब 80,800 मीट्रिक टन मुर्बन क्रूड ऑयल लेकर बुधवार को मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा।

सूत्रों के मुताबिक, यह जहाज रविवार को फुजैराह से रवाना हुआ था। लोडिंग के दौरान शनिवार को फुजैराह ऑयल टर्मिनल पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे आग लग गई और कुछ समय के लिए लोडिंग ऑपरेशंस प्रभावित हुए। हालांकि, ‘जग लाडकी’ और उस पर सवार सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित रहे।

हमले के अगले ही दिन जहाज ने सुरक्षित रूप से पोर्ट छोड़ा और बिना किसी नुकसान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत पहुंच गया। यह युद्ध प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकलने वाला चौथा भारतीय ध्वज वाला जहाज है।

इससे पहले, दो भारतीय एलपीजी कैरियर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ भी शनिवार को इसी मार्ग से सुरक्षित गुजरे थे, जिनमें कुल 92,712 टन एलपीजी लदा था। ‘शिवालिक’ मुंद्रा बंदरगाह पहुंच चुका है, जबकि ‘नंदा देवी’ कांडला पोर्ट पर पहुंचा। वहीं, शुक्रवार को ओमान के सोहर पोर्ट से टैंजेनिया जा रहा ‘जग प्रकाश’ नामक एक अन्य भारतीय टैंकर भी गैसोलीन लेकर सुरक्षित निकल चुका है।

ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग को अमेरिकी और इजरायली जहाजों के लिए बंद कर दिया है, लेकिन भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध केवल अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों पर लागू होगा। भारत और ईरान के बीच उच्चस्तरीय बातचीत के बाद भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई है।

ईरान ने यूएई के पोर्ट क्षेत्रों को लेकर चेतावनी भी जारी की है और वहां से निकासी की अपील की है। इस बीच, शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पर्शियन गल्फ क्षेत्र में इस समय 22 भारतीय ध्वज वाले मर्चेंट जहाज मौजूद हैं, जिनमें छह एलपीजी कैरियर, एक एलएनजी कैरियर और चार क्रूड ऑयल टैंकर शामिल हैं। इन जहाजों पर कुल 611 भारतीय नाविक सवार हैं, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार ईरान के संपर्क में है।

कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि ईरान ने तीन जब्त टैंकरों की रिहाई के बदले सुरक्षित मार्ग की मांग की है, लेकिन भारत ने इन दावों को खारिज किया है। यह पूरा घटनाक्रम भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है, क्योंकि देश के लगभग 40 प्रतिशत कच्चे तेल का आयात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते होता है। क्षेत्रीय तनाव के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है और कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में ‘जग लाडकी’ का सुरक्षित पहुंचना भारत की कूटनीतिक सक्रियता और रणनीतिक संतुलन का संकेत माना जा रहा है।

Our Best Partners: super nopea turvalliset rahapelit hora que o tigre paga quais os minutos pagantes do fortune ox online casino mit gpay rapid casino Crazy Time LiveStream lucky jet hack 2023 https://luckyjetslots.com/kz/ parhaat nettikasinot ilman rekisteröitymistä
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments