Sunday, March 22, 2026
Google search engine
Homeदेशप्लीज हमें पानी दे दो…सिंधु जल संधि पर UN में रोया पाकिस्तान,...

प्लीज हमें पानी दे दो…सिंधु जल संधि पर UN में रोया पाकिस्तान, भारत ने कहा- पहले हरकतें सुधारो

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जल विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार इसे बहाल करने की मांग कर रहा है और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठा रहा है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भी पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया, जबकि कार्यक्रम का मुख्य विषय सभी के लिए सुरक्षित जल और स्वच्छता सुनिश्चित करना था।

इस पर भारत ने कड़ा जवाब दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि संधियों की पवित्रता की बात करने से पहले पाकिस्तान को मानव जीवन की पवित्रता का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक संधि निलंबित रहेगी।

हरीश ने यह भी कहा कि भारत हमेशा एक जिम्मेदार ऊपरी तटीय देश रहा है, लेकिन जिम्मेदारी दोनों पक्षों से निभाई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने भारत पर युद्ध थोपे और हजारों आतंकवादी हमलों को बढ़ावा दिया, जिससे निर्दोष नागरिकों की जान गई।

भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि सिंधु जल संधि पर मूल रूप से सद्भावना और सहयोग की भावना से हस्ताक्षर किए गए थे, लेकिन समय के साथ परिस्थितियों में बदलाव आया है। पिछले 65 वर्षों में तकनीक, जनसंख्या और पर्यावरण में हुए बदलावों को देखते हुए संधि में संशोधन की आवश्यकता बताई गई, हालांकि पाकिस्तान ने इस पर बातचीत से इनकार कर दिया।

भारत ने 1960 में हुई इस संधि को पिछले वर्ष पहलगाम हमले के बाद निलंबित किया था। इस हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ नामक संगठन ने ली थी, जिसे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा माना जाता है। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में भारत ने यह भी रेखांकित किया कि वह सुरक्षित जल और स्वच्छता से जुड़े सतत विकास लक्ष्यों को प्राथमिकता देता है। सरकार का जल जीवन मिशन इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसके तहत अब तक 81.76 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों, यानी लगभग 15.8 करोड़ घरों तक नल से सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जा चुका है।

Partners: legzo lemon casino amunra lemon casino nine casino verde casino unique casino sportuna streaming smokace legzo
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments