Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homedelhiबजट से पहले दिल्ली विधानसभा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और मेट्रो स्टेशन को...

बजट से पहले दिल्ली विधानसभा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

दिल्ली सरकार का आज बजट पेश होना है, लेकिन इससे पहले ही बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली विधानसभा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। जानकारी के मुताबिक, सुबह 7:28 बजे विधानसभा को और 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में एलजी तरनजीत सिंह संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ-साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी उल्लेख किया गया है।

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। सुरक्षाकर्मी विधानसभा परिसर और स्पीकर के कक्ष में गहन जांच कर रहे हैं। वहीं, जानकारी यह भी सामने आई है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला है।

फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।

 

Partners: lemon casino wazamba https://legzo77.com/ legzo https://amunra77.com/ https://lemoncasinode.com/ https://lemoncasinomagyar.com/ unique casino https://legzo77.com/ https://legzo77.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments