Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
Homepunjabसैनिक स्कूल कपूरथला में एन.सी.सी. का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम संपन्न

सैनिक स्कूल कपूरथला में एन.सी.सी. का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम संपन्न

सैनिक स्कूल कपूरथला में आज एन.सी.सी. (कंपनी-एक) शाखा का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर एन.सी.सी. मुख्यालय, जालंधर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए. के. भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके आगमन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन आई. मनोज मेनन तथा एन.सी.सी. के ओ.आई.सी. (OIC) कमांडर संदीप सिंह विर्क ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर भारद्वाज को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया, इसके बाद कैडेट्स ने शानदार ‘मार्च पास्ट’ प्रस्तुत किया। तत्पश्चात, ब्रिगेडियर भारद्वाज ने स्कूल परिसर में स्थित ‘सैकप स्मृति स्थल’ पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सैनिक स्कूल कपूरथला के विख्यात बैंड ने एक शानदार प्रस्तुति दी, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने काफी प्रशंसा की। इस क्रम में उन्होंने एन.सी.सी. और बैंड के सभी छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में शामिल होकर देश सेवा करने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के अगले चरण में ओ.आई.सी. कमांडर संदीप सिंह विर्क ने ग्रुप कमांडर को विद्यालय की एन.सी.सी. गतिविधियों और कैडेट्स की हालिया उपलब्धियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इसके साथ ही, ब्रिगेडियर भारद्वाज ने उपस्थित एन.सी.सी. विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने स्कूल के कैडेट्स मेस, पुरानी लाइब्रेरी और घोड़ाखाना (हॉर्स राइडिंग क्लब) आदि का दौरा कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य तथा विकास की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन आई. मनोज मेनन ने ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए. के. भारद्वाज को सैनिक स्कूल कपूरथला की ओर से एक स्मृति चिन्ह (Memento) भेंट कर सम्मानित किया और उनके इस मार्गदर्शक दौरे के लिए आभार व्यक्त किया।

Partners: casinozer https://lemoncasino77.com/ lemon casino casinozer legzo https://wazamba7777.com/ nine casino https://smokace-de.com/ https://lemoncasino77.com/ https://f1kasino.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments