Thursday, November 26, 2026
Google search engine
HomedelhiBJP में शामिल होते ही राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा...

BJP में शामिल होते ही राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में याचिका समिति के बने अध्यक्ष

हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राघव चड्डा को संसद में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई।

अधिसूचना के अनुसार, राज्यसभा के सभापति C. P. Radhakrishnan ने 20 मई 2026 से प्रभावी रूप से याचिका समिति का पुनर्गठन किया है। इसके तहत सदन के 10 सदस्यों को समिति में नामित किया गया है, जबकि राघव चड्ढा को समिति की कमान सौंपी गई है।

समिति में राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रंगव्रा नारजारी और संदोश कुमार पी को भी शामिल किया गया है।

इसी के साथ राज्यसभा सचिवालय की एक अन्य अधिसूचना में बताया गया कि राज्यसभा सदस्य Menaka Guruswamy को कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 से संबंधित संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया गया है।

गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर छह अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ बीजेपी का दामन थामा था। 27 अप्रैल को सभी सात सांसद औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की संख्या घटकर तीन सांसदों तक रह गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments