पंजाब सरकार ने प्रदेश में शिक्षा क्रांति का जो दौर शुरू किया है उस दौर में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया गया है। स्कूलों का कायाकल्प बदलने का असर यह दिख रहा है कि अब सरकारी स्कूलों मे ंदाखिला दर बढ़ती जा रही है। आंकड़ों की बात करें तो भारत सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार अब पंजाब के सरकारी स्कूल पढ़ाई के मामले में देश में नंबर-1 स्थान पर हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी बच्चा जमीन पर बैठकर पढ़ाई न करे, एक लाख से अधिक डेस्क उपलब्ध कराए गए हैं।
डिजिटल क्रांति के तहत 9,000 स्मार्ट क्लासरूम और 5,000 कंप्यूटर लैब स्थापित कर कक्षाओं को आधुनिक बनाया गया है। 15,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है और कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे शिक्षकों को नियमित किया गया है। साथ ही प्रिंसिपलों और शिक्षकों को फिऩलैंड, सिंगापुर और आईआईएम जैसे संस्थानों में वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हर साल 1.5 लाख कॉलेज छात्रों को व्यवसायिक कौशल सिखाए जा रहे हैं।
सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं, जिसका प्रमाण है कि इस वर्ष 305 सरकारी स्कूल के छात्रों ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की। पिछले वर्ष, 847 छात्रों ने नीट , 265 ने जेईई मेन्स और 45 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पंजाब सरकार केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बात ही नहीं कर रही है, बल्कि राज्य भविष्य को सीधे छात्रों के हाथों में सौंप रहा है। श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र भूमि पर यह एक अत्याधुनिक संस्थान होगा, जो उत्तरी भारत में रक्षा, एयरोस्पेस, साइबर सुरक्षा और क्वांटम कंप्यूटिंग में पहले विशेष पाठ्यक्रम पेश करेगा—जिससे यह एमआईटी जैसे वैश्विक संस्थानों के समकक्ष खड़ा हो जाएगा। पंजाब सरकार ने पंजाब बजट 2026-27 में शिक्षा क्षेत्र के लिए 19,279 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाता है। शिक्षा क्रांति 2.0 के तहत विश्व बैंक के सहयोग से छह वर्षों में 3,500 करोड़ रुपये के निवेश का समर्थन प्राप्त है।
यह पंजाब के इतिहास में शिक्षा सुधार के सबसे बड़े निवेशों में से एक है और राज्य पूरे शिक्षा तंत्र को फिर से डिज़ाइन कर रहा है। बुनियादी साक्षरता को मजबूत करने और शिक्षकों को सशक्त बनाने से लेकर शासन को आधुनिक बनाने और संरचित करियर मार्ग स्थापित करने तक, यह मिशन छात्रों को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करेगा।
(Advertorial)


