Thursday, October 15, 2026
Google search engine
Homepunjabमाता-पिता ने पहले अपने तीन बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद...

माता-पिता ने पहले अपने तीन बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद लगाई छलांग, बच्चों की मौत, दंपती बचाए गए

मंडोली गांव स्थित भाखड़ा नहर पुल पर रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने नहर में छलांग लगा दी। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि माता-पिता को स्थानीय लोगों ने समय रहते बचा लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, मौजपुर निवासी हरप्रभजोत सिंह अपनी पत्नी जसविंदर कौर और तीन बच्चों — 14 वर्षीय एकमजोत सिंह, 12 वर्षीय मुस्कान और 8 वर्षीय राजवीर कौर — के साथ मंडोली स्थित भाखड़ा पुल पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले बच्चों को नहर में धक्का दिया गया, जिसके बाद दंपती ने भी नहर में छलांग लगा दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए पति-पत्नी को नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन तेज बहाव के कारण तीनों बच्चे पानी में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद तीनों बच्चों के शव नहर से बरामद कर लिए गए।

पंजाब पुलिस के थाना गंडा खेड़ी की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परिवार ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भाखड़ा नहर के पुलों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments