Thursday, October 15, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू, बैलेट पेपर से डाले जा...

पंजाब निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू, बैलेट पेपर से डाले जा रहे वोट; 29 मई को आएंगे नतीजे

पंजाब में आज निकाय चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। राज्य में 8 नगर निगमों पर वोटिंग जारी है,  जनमें बठिंडा, अबोहर, बटाला, बरनाला, कपूरथला, मोगा, पठानकोट और मोहाली शामिल हैं। वहीं इसके अलावा 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान हो रहा है।

बता दें पंजाब में इस बार के निकाय चुनावों में इवीएम का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, बल्कि इस बार बैलेट पेपर से वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 7,555 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं। 36.73 लाख वोटर मतदान करेंगे।

चुनाव को लेकर पूरी सख्ती बरती गई है। राज्य चुनाव आयोग ने 9 चीजों को अंदर ले जाने पर रोक लगा दी है। यहां तक कि स्विच ऑफ मोबाइल भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

वोटिंग के चलते आज पंजाब के सरकारी छुट्‌टी है। इसके अलावा शराब बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। वोटिंग में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए 35 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं इन चुनावों के नतीजे 29 मई को आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments