Thursday, October 15, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब निकाय चुनावों में ‘आप’ का दबदबा, 215 सीटें जीतीं; कांग्रेस दूसरे...

पंजाब निकाय चुनावों में ‘आप’ का दबदबा, 215 सीटें जीतीं; कांग्रेस दूसरे नंबर पर

पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। मतगणना को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना की आशंका के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

वहीं इन चुनावों में आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अब तक के आए नतीजों के मुताबिक राज्य में आप का जलवा बरकरार है। आम आदमी पार्टी (AAP) 215 सीटें जीत चुकी है। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। कांग्रेस 77 सीटें जीत चुकी है। भाजपा सबसे पीछे है। जबकि इन चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने सभी को चौंकाया है और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) का प्रदर्शन भी कई इलाकों में बेहतर नजर आ रहा है। बता दें 26 मई को निकाय चुनाव के लिए पंजाब में वोटिंग हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments