Saturday, June 20, 2026
Google search engine
Homepunjabयोग शिविर में मधुमेह जागरूकता पर विशेष सत्र, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

योग शिविर में मधुमेह जागरूकता पर विशेष सत्र, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

भारतीय योग संस्थान एवं भारत विकास परिषद की ओर से आदर्श नगर पार्क में आयोजित आठ दिवसीय योग शिविर के चौथे दिन मधुमेह (शुगर) रोग की जानकारी एवं योग के माध्यम से उसके प्रबंधन पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। शिविर में विशेष रूप से महिला साधकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के योग शिक्षक राकेश चावला ने भजन मैली चादर ओढ़ कैसे द्वार तेरे आऊं से किया। इसके बाद उन्होंने मधुमेह रोग, उसके लक्षणों, कारणों तथा पेनक्रियाज (अग्न्याशय) ग्रंथि की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शरीर की विभिन्न ग्रंथियों का संतुलित कार्य करना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और इनमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी कई रोगों को जन्म दे सकती है। चावला ने बताया कि मधुमेह के प्रमुख लक्षणों में कमजोरी महसूस होना, अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, एडिय़ों में दर्द तथा वजन कम होना शामिल हैं। उन्होंने असंतुलित खान-पान, तनाव और मोटापे को इस रोग के प्रमुख कारण बताया। सत्र के दौरान साधकों को ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र तथा दीर्घ श्वसन जैसी सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही ताड़ासन, त्रिकोणासन, अर्धचंद्रासन, भुजंगासन, मरकटासन और पादोत्तानासन सहित विभिन्न योगासन करवाए गए। योग शिक्षकों नितिन कपूर, राज शर्मा और राम अवतार विज ने साधकों को आसनों का सही अभ्यास कराने में सहयोग किया। योग विशेषज्ञों ने बताया कि इन आसनों से लीवर और पेनक्रियाज जैसे महत्वपूर्ण अंगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे मधुमेह नियंत्रण में सहायता मिल सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट विक्रम अरोड़ा ने की। उन्होंने नियमित योग अभ्यास के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए सभी साधकों को योग एवं प्राणायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

अंत में आदर्श नगर के योग शिक्षक अशोक मग्गू ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। अनुलोम-विलोम प्राणायाम, सर्वधर्म प्रार्थना और फल प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शिविर के आयोजन में प्रकल्प प्रमुख राज सभरवाल, अध्यक्ष पवन गर्ग, हर्षवर्धन शर्मा, उपेंद्र राजदान, राकेश जी, सेठ साहब एवं बहल परिवार सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया। आयोजकों के अनुसार शिविर के पांचवें दिन (वीरवार) का विषय अवसाद, अनिद्रा एवं तनाव रहेगा। योग सत्र प्रतिदिन प्रात: 5:15 बजे से 6:15 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

Partners: amunra lemon casino lemon casino 7.io nine casino https://stelario-de.com/ nine casino https://stelario-de.com/ https://ninecasinoceske.com/ amunra https://lemoncasino77.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments