Wednesday, November 18, 2026
Google search engine
Homeदेशकुलगाम मुठभेड़ में लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था;...

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था; सरेंडर का ऑफर ठुकराया

जम्मू-कश्मीर में CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट का सुरक्षा बलों ने कुलगाम में एनकाउंटर कर दिया है। मुठभेड़  आज सुबह शुरू हुई थी। सुरक्षा बलों ने लतीफ भट को पकड़ने के लिए कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान लतीफ एक मस्जिद में छिप गया था।

सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से लतीफ से वीडियो कॉल की। उसे सरेंडर करने को कहा। यह भी आश्वासन दिया कि “हम तुम्हारे साथ हैं।” इस पर लतीफ कहता है- मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। बहुत खुश हूं मैं। अल्लाह को देखूंगा। सरेंडर नहीं करूंगा।

बता दें लतीफ भट दो दिन पहले हुई एक मुठभेड़ में घायल हो गया था, लेकिन वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा था। उसने निसार के साथ मिलकर 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग की थी। इसमें तीन जवान घायल हुए थे।

सुरक्षाबलों ने 16 नवंबर को इनमें से एक आतंकी उमर को मार गिराया। सेना ने पहले लतीफ के मारे जाने की बात कही थी। बाद में बताया कि उसके पैर में गोली लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments