Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabचंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव आज, अध्यक्ष पद पर बीएस गिल व...

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव आज, अध्यक्ष पद पर बीएस गिल व रविबीर आमने-सामने

आज यानी रविवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। मतदान सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहीं शाम पांच बजे तक मतगणना होगी। देर शाम तक नतीजे आएंगे।

Chandigarh Golf Club elections today

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को होगा। इस बार बीएस गिल (गिली) और रविबीर आमने-सामने हैं। अध्यक्ष पद के लिए बीएस गिल छठी बार मैदान में होंगे जबकि रविबीर चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

गिल जहां पांच बार गोल्फ क्लब का अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं रविबीर तीन बार यह पद संभाल चुके हैं। मतदान सुबह 11 बजे शुरू होगा और शाम 4:30 बजे तक चलेगा। पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और देर शाम जीते हुए प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया जाएगा। अध्यक्ष पद के साथ-साथ 11 कार्यकारी सदस्यों के लिए हुए चुनाव के परिणाम 29 जनवरी को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे।

चुनाव में गोल्फ क्लब के 1800 सदस्यों के पास अध्यक्ष पद और 11 कार्यकारी सदस्यों को वोट डालने का अधिकार है। क्लब के सदस्यों में कई प्रोफाइल लोग भी हैं। इनमें पटियाला राजघराने से लेकर सेना ने जनरल, मेजर, कैप्टन, लेफ्टिनेंट, राजनेता, आईएएस और आईपीएस ऑफिसर, कॉरपोरेट जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं।

दोनों उम्मीदवारों की टीमों के यह हैं सदस्य

रविबीर सिंह – अध्यक्ष पद प्रत्याशी

टीम: डॉ. अग्नीश राजेश, अनिल, कुलबीर सिंह बराड़, गुरप्रीत सिंह बख्शी, गुरसिमरन सिंह सीबिया, गुरसिमरत सिंह जवंधा, एचएस कंग, डॉ. रमन अबरोल, रोहित सिंह डागर, संजीव वर्मा, बिग्रेडियर टीएस मुड़ी, विजय वधावन।

बीएस गिल – अध्यक्ष पद प्रत्याशी

टीम: निप्पी घई, मेजर लाली विर्क, सुखी लहल, ज्योति सिंह, कर्नल एसडी सिंह, बॉब मांगट, कर्नल अमरपाल सिद्धू, हरपाल मालवी, एसएस बाला, अतुल ग्रोवर, कर्नल डिक्की मान, राजिंदर सिंह।

 

Partners: stelario https://lemoncasino77.com/ https://lemoncasino77.com/ casinozer stelario lemon casino verde casino legzo https://lemoncasinode.com/ https://amunraitalia.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments