Sunday, May 3, 2026
Google search engine
Homeweatherकोहरे की घनी चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, दृश्यता बेहद कम; 50 से...

कोहरे की घनी चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, दृश्यता बेहद कम; 50 से ज्यादा उड़ानें लेट, आज बारिश के आसार

Weather Update Today Dense fog blankets Delhi NCR

बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया और कई इलाकों में दृश्यता कम रही। घने कोहरे की वजह से सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के कारण आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें विलंबित और रद्द होने से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में तेज हवाओं और बारिश के आसार हैं। हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की मोटी परत छाए रहने के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से हवा में आंशिक सुधार आ सकता है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में हल्की बुंदाबांदी भी हो सकती है।

गुरुवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति 12 से 20 किमी रहने के आसार है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

Partners: https://lemoncasino77.com/ lemon casino nine casino legzo https://lemoncasinode.com/ f1 casino https://casinolygreek.com/ lemon casino stelario wazamba
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments