Thursday, November 26, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब में दिन का पारा 0.9 डिग्री गिरा, रुक-रुक कर हो रही...

पंजाब में दिन का पारा 0.9 डिग्री गिरा, रुक-रुक कर हो रही बारिश, ओलावृष्टि के आसार

फरवरी महीने की शुरुआत से ही पंजाब में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हो रही है। उधर, चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में सुबह से बरसात होने से मौसम सुहावना हो गया है।

Punjab Weather News: Light rain occurring in many areas of Punjab

पंजाब में मौसम का मिजाज और बिगड़ने जा रहा है। रविवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। चंडीगढ़ और आसपास रविवार की सुबह हल्की बारिश हुई है। बरसात के बाद ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। उधर, शनिवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे पहुंच गया।

अमृतसर का तापमान 16.4 डिग्री (सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे), लुधियाना का 18.2 डिग्री (सामान्य से 2.0 डिग्री नीचे), पटियाला का 19.8 डिग्री (सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे), पठानकोट का 15.5, गुरदासपुर का 14.5, एसबीएस नगर का 18.3, बरनाला का 18.1, फरीदकोट का 19.2, फिरोजपुर का 15.8 और जालंधर का 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 7.6 डिग्री के तापमान के साथ मोगा ठंडा रहा। इसके अलावा अमृतसर का पारा 10.3, लुधियाना का 9.4, पटियाला का 8.4, पठानकोट का 9.2, बठिंडा का 9.0, फरीदकोट का भी 9.0, गुरदासपुर का 9.0, एसबीएस नगर का 10.1, बरनाला का 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश की भविष्यवाणी की है। सोमवार को पंजाब में कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिलेगा..
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments