Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabभारतीय निर्वाचन आयोग की पाँच सदस्यीय टीम ने पंजाब में चुनाव तैयारियों...

भारतीय निर्वाचन आयोग की पाँच सदस्यीय टीम ने पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय मीटिंग

भारतीय निर्वाचन आयोग के पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उप चुनाव आयुक्त हिरदेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को राज्य में लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए प्रशासनिक और पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस मीटिंग की अध्यक्षता पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा की गई।

मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने वचनबद्धता दोहराई कि राज्य में आज़ाद और निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचन आयोग की टीम को बताया कि सभी 24, 433 पोलिंग स्टेशनों में व्हीलचेयर रैंप, पीने वाला पानी, बिजली, रौशनी, शौचालय ( पुरूष/ महिला), फर्नीचर, दिशा सूचक, वेटिंग शैड और अन्य ज़रूरी सहूलतें मुहैया करवाई जाएंगी जिससे मतदान में वोटरों को किसी भी किस्म की परेशानी की सामना न करना पड़े।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने टीम को आगे बताया कि सभी पोलिंग स्टेशनों में वैबकास्टिंग के लिए इन्टरनेट की सुविधा होगी। इसके इलावा यह भी यकीनी बनाया गया है कि चुनाव स्टाफ को ठहरने के लिए सभी ज़रूरी सहूलतें मुहैया करवाई जाएँ और वोटरों के लिए शैड और वेटिंग एरिया जैसी सभी सहूलतों का प्रबंध किया जाये जिससे चुनाव कर्मियों को चुनाव करवाते समय किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

सिबिन सी ने आयोग की टीम को बताया कि पूरे पोलिंग स्टाफ की सुविधा के प्रबंध आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुसार किये जाएंगे जिसमें ज़िला चुनाव अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी स्तरों पर नोडल अफ़सरों की नियुक्ति शामिल है। इसके इलावा राज्य में काऊंटिंग केन्द्रों पर पुख़्ता प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई शिकायत मिलती है और कोई पक्षपात करता पाया गया तो ज़िम्मेदार अधिकारियों/ कर्मचारियों विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

मतदान के दौरान राज्य में अमन-कानून की स्थिति को बनाये रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका का ज़िक्र करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने निर्वाचन आयोग की टीम को बताया कि सभी एसएसपी अपनी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सरहदों की लगन से निगरानी कर रहे हैं और राज्य भर में उच्च तकनीकी के नाके लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरहद पार से होने वाली किसी भी तस्करी/ घुसपैठ को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सरहदों पर पुलिस अधिकारियों का बीएसएफ के साथ नज़दीकी तालमेल है।

इस दौरान निर्वाचन आयोग की टीम ने समूह अधिकारियों को कहा कि वह अपनी ड्यूटी निडरता और लगन के साथ निभाएं जिससे भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को हूबहू/अक्षरशः लागू किया जा सके और राज्य में आज़ाद और निष्पक्ष लोक सभा चुनाव करवाये जा सकें।

आयोग टीम के अन्य सदस्यों में अजय भादू, उप चुनाव आयुक्त; एस. बी. जोशी, प्रमुख सचिव; सौम्याजीत घोष, सचिव और के. पी सिंह, अवर सचिव शामिल थे..

Partners: spillesider uden rofus hypercasino mga casino spillesider uden rofus paypal-maksun vastaanottaminen skrill 10 euro gratis big bass splash slot zimpler bookmaker sportwetten ohne deutsche lizenz udenlandsk casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments