Saturday, June 6, 2026
Google search engine
Homepunjab10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान बुधवार को साहिल बिहारी शर्मा नामक एक आर्कीटैक्ट को 10,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को पिरथीपाल सिंह निवासी मीराकोट चौक, अमृतसर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उसने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त मुलजिम ने नगर निगम अमृतसर के अधिकारियों से उसकी दुकान की बिक्री के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन.ओ.सी.) जारी करवाने के बदले 20,000 रुपए की माँग की है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिस दौरान मुलजिम आर्कीटैक्ट को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुलजिमों को कल सक्षम अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे की जाँच जारी है।

Partners: https://ninekasyno.com/ https://lemoncasino77.com/ wazamba legzo https://casinolygreek.com/ stelario smokace stelario https://lemoncasinode.com/ https://uniquecasinoes.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments