Saturday, April 18, 2026
Google search engine
Homepunjabसूचना एवं लोक संपर्क विभाग,पंजाब गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा कृषि-आर्थिकता को प्रोत्साहन...

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग,पंजाब गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा कृषि-आर्थिकता को प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब को मेगा फूड पार्क देने की जोरदार मांग

पंजाब में कृषि को लाभदायक बनाने, रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान को बठिंडा में मेगा फूड पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव सौंपा है।

नई दिल्ली के पंचशील भवन में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, जिनके साथ प्रमुख सचिव खाद्य प्रसंस्करण श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी भी मौजूद थीं, ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान किसानों की कृषि उपज में गुणात्मक वृद्धि करके उनकी आमदनी में वृद्धि करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के लिए प्रयासरत हैं।

मालवा क्षेत्र में मेगा फूड पार्क की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए पंजाब के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने कहा कि यह मेगा फूड पार्क जल्द खराब होने वाली कृषि उपज से प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्माण करके घरेलू और निर्यात बाजार के लिए उपयुक्त और लाभदायक साबित होगा।

श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की मेगा फूड पार्क योजना के तहत लुधियाना जिले में लाडोवाल में स्थापित मेगा फूड पार्क की सफलता को देखते हुए मालवा में एक और मेगा फूड पार्क स्थापित करने की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बठिंडा में मेगा फूड पार्क स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री से लाडोवाल मेगा फूड पार्क के लिए ग्रांट-इन-ऐड की लंबित चौथी किस्त जारी करने और अमृतसर में आवश्यक मान्यता सहित फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी स्थापित करने के लिए भी जोरदार अपील की क्योंकि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, व्यापारियों, पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन और अचार-मुरब्बा एसोसिएशन को मोहाली या दिल्ली से अपने उत्पादों की टेस्टिंग करानी पड़ती है।

इस बैठक में विशेष प्रमुख सचिव कृषि श्री के.ए.पी. सिन्हा और खाद्य प्रसंस्करण विभाग और केंद्रीय मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Our Best Partners: kasinoy fishin frenzy the big splash demo free lucky jet one win lucky jet paf käteispalautus uusi nettikasino uudet nettikasinot ilman rekisteröitymistä paras nettikasino kokemuksia mines bônus grátis lucky jet is real or fake
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments