Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homelatest NewsAmritsar: 12 साल की Tarannum बनी सबसे कम उम्र की नेल आर्टिस्ट,...

Amritsar: 12 साल की Tarannum बनी सबसे कम उम्र की नेल आर्टिस्ट, India Book of Records में नाम दर्ज

अमृतसर की होली सिटी की रहने वाली 12 साल की तरन्नुम बजाज सबसे कम उम्र की नेल आर्टिस्ट बन गई हैं. उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है.

तरन्नुम ने नेल आर्ट को महज ढेड़ महीने में सीखा. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में तरन्नुम का नाम शामिल होने से उनके परिवार में खुशी की लहर है. तरन्नुम ने बताया कि शुरुआत में उनके पापा उन्हें सपोर्ट नहीं करते थे, लेकिन उनकी मां ने उनके पापा को मनाया और वह इस मुकाम पर पहुंचीं.

इसके साथ ही बताया कि उनके भाई ने भी उनकी काफी मदद की है. उनके भाई ने सोशल मीडिया पर उसका अकाउंट बनाया, जिसके बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से फोन आया और उन्होंने तरन्नुम की सारी जानकारी और डॉक्यूमेंट मांगे. तरन्नुम के माता पिता का कहना है कि आज उन्हें खुशी है कि आज उनकी बेटी ने उनका नाम रोशन किया है.

तरन्नुम ने कई अवार्ड जीते

इसके साथ ही तरन्नुम के परिवार वालों ने ये भी बताया कि तरन्नुम ने अब तक कई अवार्ड जीते हैं और अब तरन्नुम ने उनका सपना पूरा किया कर दिया.

तरन्नुम के माता पिता ने कहा कि वह तरन्नुम के हर सपने को पूरा करने में उनकी मदद करेंगे. वह जितना पढ़ना चाहेगी. वह हमेशा तरन्नुम को सपोर्ट करेंगे और तरन्नुम को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि तरन्नुम का शुरू से ही ध्यान डांस और नेल आर्ट में था.

सबसे कम उम्र की नेल आर्टिस्ट

तरन्नुम बजाज ने सबसे कम उम्र की नेल आर्टिस्ट होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने प्रोफेशनल नेल आर्ट कोर्स पूरा किया. तरन्नुम ने महज 12 साल की उम्र में अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग नेल आर्ट डिजाइन बनाए. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में तरन्नुम का नाम लगभग डेढ़ महीने पहले 22 नवंबर 2024 को कंफर्म में हुआ था और अब अनाउंस हुआ.

Partners: https://amunra-gr.com/ lemon casino wazamba lemon casino weryfikacja https://wazambaitalia.com/ https://sportunagreek.com/ posido casino arvostelu casinozer stelario lemon casino
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments