Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homelatest NewsUttar Pradesh: युवक ने SSP ऑफिस के सामने खुद को लगा ली...

Uttar Pradesh: युवक ने SSP ऑफिस के सामने खुद को लगा ली आग

बदायूं में एक युवक ने SSP ऑफिस गेट पर आत्मदाह की कोशिश की. युवक बुरी तरह झुलस गया है. प्राथमिक इलाज के बाद युवक को बरेली रेफर किया गया है. युवक गुलफाम शहर के नए सराय मोहल्ले का रहने वाला है.

उसका 30 दिसंबर को इलाके के कुछ लोगों से विवाद हुआ था. आरोप है कि उसका ई-रिक्शा और मोबाइल समेत कुछ रुपए आरोपियों ने छीन लिए थे. इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई.

नतीजतन गुलफाम ने SSP ऑफिस के सामने खुद को आग लगा ली. हालांकि इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई, जबकि इसके बाद झुलसे हुए गुलफाम को जिला अस्पताल लाया गया.

गुलफाम ने बताया कि 30 दिसंबर 2024 को मेरे साथ घटना हुई. मेरा ई-रिक्शा, मोबाइल फोन और 2200 रुपए छीन लिए गए. आरोपियों में निहाल, मुनाजिर, शाकिर, मोहल्ले का वार्ड मेंबर सहित और भी लोग शामिल थे.

पीड़ित का ई-रिक्शा छीनकर घर में बनाया बंधक

गुलफाम ने बताया कि सभी ने मेरा ई-रिक्शा आदि छीनकर घर में बंधक बना दिया. इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की. पुलिस वालों ने मेरे ऊपर ही दबाव बनाया.

क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार ने दबाव बनाया और कहा कि दो किलो डोडा पाउडर में जेल भेज देंगे. पुलिस ने मुझे बेबस और मजबूर कर दिया. आज मैंने मजबूरी में SSP ऑफिस में ऐसा करना पड़ा.

मुकदमे के चलते तनाव में था गुलफाम- SSP

मामले में एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि गुलफाम का अपने ससुराल वालों से दो साल से विवाद चल रहा है. इसमें कई मुकदमे सदर कोतवाली, मुजरिया और सिविल लाइंस थानों में दर्ज किए गए हैं.

30 तारीख को वह अपनी ससुराल में जबरिया घुसा तो सरहज ने एक मुकदमा सदर कोतवाली में लिखाया था. उसी मुकदमे के तनाव में आकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया. उसको तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि वहां से उसे बरेली रेफर किया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Partners: https://fr-uniquecasino.com/ unique casino lemon casino https://fr-casinozer.com/ https://lemoncasino77.com/ stelario f1 casino lemon casino nine casino https://librabetes.com/
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments