Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomepunjabPunjab Government Scheme: अब शहीदों के परिवार को नहीं होगी परेशानी, मान...

Punjab Government Scheme: अब शहीदों के परिवार को नहीं होगी परेशानी, मान सरकार ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

पंजाब सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते शहीदों के परिवारों के लिए वित्तीय सहायता का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीदों के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने का ऐलान किया है

Punjab Government Scheme:देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर बलिदानियों के सम्मान में पंजाब सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते शहीदों के परिवारों के लिए वित्तीय सहायता का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीदों के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने का ऐलान किया है. इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके. शहीदों को सम्मान देना पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ट्वीट में शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति आभार और हमदर्दी जाहिर की है. उन्होंने कहा, ‘पंजाब के हमारे बहादुर बेटे देश और पंजाब की रक्षा व शांति बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं. उनका और उनके परिवारों का ख्याल रखना समाज की जिम्मेदारी है.’

शहीद के परिवारों को 1 करोड़ देने का फैसला

पंजाब कैबिनेट ने प्रत्येक शहीद के परिवारों को सहायता के रूप में 1 करोड़ देने का फैसला किया है, जो उनके कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

‘बहादुर सैनिकों के लिए पुरस्कार’

शहीद परिवारों को वित्तीय सहायता के अलावा, पंजाब सरकार ने सम्मानित किए जाने वाले बहादुर सैनिकों की ईनामी रकम में इजाफा किया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से की गई 40% की वृद्धि अपने सशस्त्र बलों के साहस और समर्पण को मान्यता देने व पुरस्कृत करने के प्रति समर्पण को दर्शाती है.

‘यह फैसला पंजाब सरकार की व्यापक पहल का हिस्सा’

यह निर्णय पंजाब सरकार की व्यापक पहल का हिस्सा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सैनिकों और उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदानों पर ध्यान दिया जाए. सरकार का मकसद उन परिवारों के लिए एक सहायक वातावरण बनाना है, जिन्होंने अपने प्यारों को खो दिया है.

Our Best Partners: https://vironlisenssikasinot.com/ mrplay casino https://kasinopaynplay.com/ free play fishin frenzy https://luckyjetslots.com/kz/ https://vironlisenssikasinot.com/ nopea kotiutus casino viron kasinot kg time live score nettikasino zimpler
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments