Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomepunjabSchool of Eminence: अब छात्रों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन, पंजाब सरकार...

School of Eminence: अब छात्रों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन, पंजाब सरकार ने खोले 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले हैं. इतना ही नहीं शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है. जिससे कि बच्चों को और अच्छी शिक्षा और स्किल भी दी जा सके. स्कूल ऑफ एमिनेंस के तहत प्रयोगशालाओं और विभिन्न खेलों के लिए बेहतरीन सुविधाओं के साथ मैदान हैं.

School of Eminence: पंजाब के छात्रों को अब विश्वस्तरीय शिक्षा की सुविधा मिलेगी. पंजाब की मान सरकार ने बच्चो को अच्छी शिक्षा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. मान सरकार ने 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले हैं. इतना ही नहीं शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है. जिससे कि बच्चों को और अच्छी शिक्षा और स्किल भी दी जा सके.

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की इस योजना के तहत पूरे राज्य में 118 स्कूल खोले गए हैं. स्कूल ऑफ एमिनेंस के तहत प्रयोगशालाओं और विभिन्न खेलों के लिए बेहतरीन सुविधाओं के साथ मैदान हैं. इन स्कूलों का निर्माण सरकारी स्कूलों की मौजूदा इमारतों के ढांचे में सुधार करके किया गया है. स्कूलों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें से 25 प्रतिशत सीटें निजी स्कूलों के छात्रों के लिए भी रिजर्व रखी गई हैं, जिससे सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों के छात्र भी विश्व स्तरीय शिक्षा का लाभ उठा सकें.

पंजाब के 12126 स्कूलों में Wi-Fi सिस्टम लगाया गया है. स्कूल ऑफ एमिनेंस का मॉडल पूरे देश में दोहराया जा सकता है. स्कूल ऑफ एमिनेंस का आइडिया पारंपरिक शिक्षण विधियों से परे हैं. इनका निर्माण अत्याधुनिक शिक्षा, बुनियादी ढांचे और छात्र विकास की बुनियाद पर किया गया है. इन स्कूलों को रचनात्मकता को बढ़ावा देने और उन मूल्यों को विकसित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो छात्रों को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं.

छात्रों के लिए एक नई वर्दी

पंजाब सरकार ने स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए एक नई वर्दी भी डिजाइन की है. यह वर्दी छात्रों को मुफ्त मुहैया कराई जाती है. गर्मी और सर्दी के मौसम के हिसाब से इस यूनिफॉर्म को इंस्टीट्यूट ऑफ फैशनेबल टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु ने डिजाइन किया है. ये यूनिफॉर्म 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स को दी जा रही है. खास बात ये कि इस योजना में सरकार ने वर्दी के लिए अलग से 6 करोड़ रुपये का बजट रखा था. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि उनकी कोशिश पंजाब के नौजवानों को हर अच्छा मौका मुहैया कराना है, ताकि छात्रों को लाभ मिल सके.

Partners: https://librabetkazino.com/ lemon casino lemon casino nine casino casinozer interdit en france nine casino amunra https://amunra-gr.com/ lemon casino amunra
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments