Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomepunjabCM भगवंत मान का शिक्षा पर बड़ा फैसला, पंजाब के प्राइवेट स्कूलों...

CM भगवंत मान का शिक्षा पर बड़ा फैसला, पंजाब के प्राइवेट स्कूलों के फीस बढ़ाने पर लगाई रोक, बुक-ड्रेस खरीद पर भी दिया आदेश

चंडीगढ़: पंजाब में भगवंत मान सरकार (Punjab CM Bhagwant Mann) ने शिक्षा को लेकर दो बड़े फैसले किए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य के प्राइवेट स्कूलों को इस सेमेस्टर में फीस नहीं बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश पूरे पंजाब में तत्काल प्रभाव से लागू कर द‍िया गया है। वहीं पंजाब में श‍िक्षा को लेकर एक और अहम फैसला क‍िया गया है। इसके तहत कोई भी प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को किसी खास दुकान पर जाकर यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए नहीं कहेगा।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो जारी करके घोषणा करने से पहले कहा क‍ि आज मैं दो बड़े फैसलों की घोषणा करने जा रहा हूं जो हमारी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र से संबंधित लिए हैं। मान ने कहा क‍ि पंजाब में कोई भी प्राइवेट स्कूल इस सेमेस्टर में फीस नहीं बढ़ाएगा, जब नए दाखिले होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य का कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों या उनके अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताबें, वर्दी और स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को बच्चों और उनके अभिभावकों को स्टेशनरी का सामान, किताबें और यूनिफॉर्म बेचने वाली सभी दुकानों का पता देना होगा। यह माता-पिता पर निर्भर करता है कि वे अपने बच्चों के लिए इन वस्तुओं को कहां से खरीदना चाहते हैं।

Partners: https://amunra77.com/ https://librabetes.com/ nine casino wazamba bonus stelario lemon casino https://verdecasinoitalia.com/ nine casino casinozer bet lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments