Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब में साइबर क्राइम पुलिस थानों से पीड़ितों को मिल रही मदद

पंजाब में साइबर क्राइम पुलिस थानों से पीड़ितों को मिल रही मदद

पंजाब में साइबर थानों में 120 जवान तैनात किए गए हैं. जिन्हें साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और जांच पड़ताल करने की आधुनिक ट्रेनिंग दी गई है.

साइबर क्राइम सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है. लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रहते हुए पंजाब वासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

पंजाब वासियों की सुरक्षा के लिए हर तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में पंजाब के लोगों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए कई तरह के काम किए जा रहे हैं.

नए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन
पंजाब में साइबर क्राइम से निपटने के लिए विशेष तौर पर 28 नए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शुरू किए गए हैं.

पंजाब के जिलों में मौजूद यह थाने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, आइडेंटिटी थेफ्ट, साइबर बुलिंग, हैकिंग और ऑनलाइन घपलों की जांच करने के लिए हब के रूप में काम कर रहे हैं.

इन साइबर थानों में 120 जवान तैनात किए गए हैं. जिन्हें साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और जांच पड़ताल करने की आधुनिक ट्रेनिंग दी गई है.

एक छत के नीचे अपराधों की जांच
पंजाब के हर जिले में एक और बड़े जिलों में दो से तीन साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं. इन पुलिस स्टेशन में एक ही छत के नीचे साइबर मामलों से जुड़ी शिकायतों की जांच पड़ताल की जा रही है.

साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जून 2024 से अब तक जिलों और पुलिस कमिश्नरेट के नए साइबर पुलिस स्टेशनों पर कुल 250 एफआईआर दर्ज की गई हैं. पंजाब में साइबर अपराधों से जुड़े 155 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 211 लैपटॉप, 79 सीपीयू, 53 मोबाइल फोन सहित बड़ी संख्या में डिजिटल दस्तावेज बरामद किए गए.

पीड़ितों को मिल रही मदद
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनने से लोगों को राहत मिली है. अब साइबर अपराधों से पीड़ित लोगों को अपनी शिकायतों से लेकर समाधान तक एक ही छत के नीचे मिल रही है.

इसके साथ ही लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है. मान सरकार की इस पहल से पंजाब में आमजन को बड़ी सुविधा मिली है.

Partners: lemon casino https://ninekasyno.com/ https://lemoncasino77.com/ legzo casinozer lemon casino https://fr-casinozer.com/ https://ninecasinoceske.com/ nine casino lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments