Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homepunjab400 दिन बाद खुला शंभू-अंबाला हाइवे... अब नहीं काटना पड़ेगा 20 किमी...

400 दिन बाद खुला शंभू-अंबाला हाइवे… अब नहीं काटना पड़ेगा 20 किमी का चक्कर, देखिये ताजा तस्वीरें

लगभग 400 दिनों से हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर जमे किसानों का धरना आखिरकार खत्म हो गया है।

लगभग 400 दिनों से हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर जमे किसानों का धरना आखिरकार खत्म हो गया है। इसके बाद वीरवार को पुलिस प्रशासन ने शंभू-अंबाला हाइवे को पूरी तरह से खोल दिया है। राजपुरा से अंबाला जाने के लिए शंभू बॉर्डर पर एक तरफ का रास्ता पूरी तरह से खोल दिया गया है।

बुधवार शाम को पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद किसानों ने धरना स्थल खाली करवाया गया था। इसके तुरंत बाद हरियाणा सरकार ने भी शंभू बॉर्डर पर रास्ते को साफ करने का काम युद्धस्तर पर किया है।

फरवरी 2024 में अपनी मांगों को लेकर यहां डेरा डालने वाले किसानों को हरियाणा सरकार ने दिल्ली कूच से पहले ही रोक दिया था, जिसके बाद से यह शंभू बॉर्डर का रास्ता पूरी तरह से बंद था। वीरवार तड़के हरियाणा की तरफ से बुलडोजर भेजे गए, जिन्होंने कंक्रीट के बैरिकेड्स हटाने का काम किया। पंजाब पुलिस पहले ही किसानों द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को हटा चुकी थी।

शंभू बॉर्डर पर एक लेन से कंक्रीट व पत्थरों की बैरिकेडिंग हटाने का काम पूरा हो गया है। कुछ दोपहिया वाहन भी पुल तक पहुंचे लेकिन अभी वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं है। पुलिस मुलाजिमों का कहना है कि आलाधिकारियों की अनुमति नहीं मिली है कि कोई वाहन अभी गुजरे। हालांकि पुल के ऊपर दूसरी लेन को भी खोलने के लिए तेजी से काम चल रहा है। रास्ता खुलने से 20 किमी का अतिरिक्त सफर अब नहीं करना पड़ेगा।

One lane of the highway opened at Shambhu border 20 km journey will be saved see photos

पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस ने कोई बल प्रयोग नहीं किया और प्रदर्शनकारी किसानों ने सहयोग किया। अब रास्ता साफ होने के बाद जल्द ही यहां यातायात सुचारू किया जाएगा।

13 महीने बाद रास्ता खुलने की उम्मीद जगी है। किसानों के हटने के बाद शंभू-अंबाला हाइवे पर वाहनों की आवाजाही की बहाली की तैयारी है।

फरवरी 2024 से विभिन्न मांगों को लेकर यहां एकत्र हुए किसानों ने इस मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया था, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवाजाही प्रभावित हो रही थी।

वीरवार को हरियाणा पुलिस ने भी दोनों राज्यों की सीमा पर मुख्य हाईवे पर लगाए गए कंक्रीट के बैरिकेड्स हटा दिए और बुलडोजर की मदद से रास्ते को साफ किया जा रहा है। शाम तक मेन हाइवे की भी पूरी तरह से खुलने की उम्मीद है।

पंजाब पुलिस द्वारा भी धरना स्थल पर बने अस्थायी निर्माणों को तेजी से हटवाया जा रहा है। पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि सड़क को पूरी तरह से साफ किया जा रहा है।

Partners: stelario https://lemoncasino77.com/ https://lemoncasino77.com/ casinozer stelario lemon casino verde casino legzo https://lemoncasinode.com/ https://amunraitalia.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments