Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
Homepunjabपाकिस्तान से मंगवाई नशे की खेप, उठाने पहुंचे तीन तस्कर... पुलिस ट्रैप...

पाकिस्तान से मंगवाई नशे की खेप, उठाने पहुंचे तीन तस्कर… पुलिस ट्रैप लगाकर कर रही इंतजार

पाकिस्तान से मंगवाई गई हेरोइन ठिकाने लगाने आए तीन तस्करों को फिरोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था।

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी सीमा पार से आई हेरोइन लेकर जा रहे थे। हेरोइन की खेप पाकिस्तानी ड्रोन के जरिये बॉर्डर एरिया में खेतों में फेंकी गई थी। तीनों आरोपी ड्रग्स को लेने पहुंचे थे। तलाशी दौरान इनसे एक किलो 647 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना ममदोट पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव पंजोके उताड़, चरणजीत सिंह व आकाशवीर सिंह निवासी गांव बूह गुज्जर के रहने वाले हैं।

ममदोट पुलिस की टीम बीडीपीओ दफ्तर के पास गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि आरोपी बलविंदर सिंह नशा तस्करी का कारोबार करता है। इसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। ये अपने दो साथी चरणजीत सिंह व आकाशवीर सिंह वासी बूह गुज्जर के साथ मिलकर पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवाते हैं। कुछ दिन पहले ही इन्होंने पाकिस्तान से सीमांत गांव जल्लोके खेतों में हेरोइन की खेप मंगवाई है। हेरोइन की खेप खेतों में ही कहीं पड़ी है, ये तीन उक्त खेप उठाने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ली, जैसे ही तीनों आरोपी खेत से हेरोइन की खेप उठाकर ले जाने लगे तो इन्हें काबू कर लिया। तलाशी लेने पर एक किलो 647 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी बलविंदर सिंह, चरणजीत सिंह व आकाशवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

100 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा

थाना कैंट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी समीन उर्फ शिवा पुत्र चरण लाल वासी गली नंबर-11, बाल्मीकि कालोनी फिरोजपुर छावनी के घर पर दबिश दी। उसके घर से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी समीन को काबू कर लिया है।
मोगा में अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
मोगा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मोगा सीआइए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा के गांव बुगीपुरा से 4 व्यक्ति को 9 देसी पिस्तौल 32बोर, 20 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बूगीपुरा बस स्टैंड पर सुखपाल सिंह नाम के एक व्यक्ति खड़ा है जिसके पास अवैध हथियार हैं। वह अलग अलग जिलों में अवैध हथियार सप्लाई करता है। सीआइए टीम ने मौके से सुखपाल सिंह निवासी संगरूर को गिरफ्तार किया। उसके पास एक काले रंग के बैग से 9 देसी पिस्तौल 32 बोर, 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी की निशानदेही पर अजय कुमार निवासी फाजिल्का, सुरजीत सिंह निवासी धर्मकोट और गुरप्रीत सिंह निवासी धर्मकोट को भी गिरफ्तार करके सभी के खिलाफ थाना मोहिना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी सुखपाल सिंह पर पहले भी चार आपराधिक मामला दर्ज हैं।
Partners: thunderkick kasinot ruota crazy time paypal maksaminen casino ohne lizenz test bedste udenlandske casinoer 0x.bet Casino uudet casinot nye casinoer med dansk licens dansk casino licens Wizebets Casino NL
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments